-
Advertisement
न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई बने भारत के चीफ जस्टिस, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
CJI BR Gavai: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने आज भारत के 52वें चीफ जस्टिस के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जस्टिस गवई को चीफ जस्टिस पद की शपथ दिलाई। मौजूदा चीफ जस्टिस संजीव खन्ना का कार्यकाल 13 मई को खत्म हो चुका है।ल्लचीफ जस्टिस खन्ना के बाद वरिष्ठता सूची में जस्टिस गवई का नाम था। इसलिए जस्टिस खन्ना ने उनका नाम आगे बढ़ाया। हालांकि उनका कार्यकाल सिर्फ 7 महीने का है। चीफ जस्टिस गवई देश के दूसरे दलित और पहले बौद्ध चीफ जस्टिस हैं।
LIVE: Swearing-in-Ceremony of the Chief Justice of India Shri Justice Bhushan Ramkrishna Gavai at Rashtrapati Bhavan https://t.co/KSRP8wDqpz
— President of India (@rashtrapatibhvn) May 14, 2025
सुप्रीम कोर्ट की वेबसाइट पर दिए प्रोफाइल के मुताबिक जस्टिस गवई 24 मई 2019 को सुप्रीम कोर्ट जज के रूप में प्रमोट हुए थे। उनके रिटायरमेंट की तारीख 23 नवंबर 2025 है।
पंकज शर्मा
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
