-
Advertisement
kafota NH Road | Protest | Hungama
ग्राम बोहल, निगाली, चूड़ीपाथरी और कानकोट गावों को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क पिछले एक लंबे अरसे से खराब है ,जिसका आज तक पुनर्निर्माण हो पाया है और ना ही मरम्मत। जिसको लेकर आज समस्त ग्राम वासियों ने यहां काफोटा एनएच 707 पर धरना प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यहां एनएच के निर्माण के चलते उनकी यह सड़क खराब हुई है और पूरी तरह टूट चुकी है । लोगों का कहना है कि इस सड़क मरम्मत को लेकर सड़क निर्माण कंपनी ने आश्वासन दिया था लेकिन फिर भी आज तक या सड़क नहीं बन पाई है। जिसके कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर पहाड़ी रास्तों से स्कूल आते-जाते हैं, जो अत्यंत खतरनाक है।
