-
Advertisement
पहाड़ों पर कपिल शर्मा ने सुबह- सुबह लगाई फिटनेस की दौड़, दिया ये संदेश
Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के साथ-साथ अपनी फिटनेस को लेकर भी चर्चाओं में रहते हैं। सभी ने उनकी फैट-टू-फिट जर्नी देखी है। वह अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना दौड़ते हैं और एक्सरसाइज करते हैं। कपिल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर फैंस को एक खास संदेश भी दिया। इंस्टाग्राम पर शेयर की गई वीडियो में कपिल पहाड़ों की खूबसूरत वादियों के बीच दौड़ते नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की टी-शर्ट के ऊपर ब्लू कलर की जैकेट और ऑरेंज कलर की ट्रैक पैंट पहनी हुई है। साथ ही सिर पर कैप लगाई हुई है और कानों में हेडफोन्स लगाते हुए दौड़ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए कपिल ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- मेहनत करो, प्रकृति तुम्हारे साथ है।
हालांकि, वीडियो शेयर होने के तुरंत बाद नेटिज़ेंस ने कपिल शर्मा की फिटनेस पर ध्यान दिया और वजन घटाने की उनकी जर्नी के लिए कॉमेडियन की तारीफ की। वहीं कई यूज़र्स मज़ेदार कमेंट्स करके उनका मजाक उड़ा रहे है। …. एक वक्त कॉमेडी के बादशाह कपिल का वजन 92 किलो से ज्यादा था, लेकिन उन्होंने मेहनत से अपने वजन पर काबू पाया। उनका ट्रांसफॉर्मेशन देख हर कोई हैरान है। यह सब उनकी मेहनत का ही कमाल है। बता दें कि कपिल शर्मा की आने वाली फिल्म ‘किस किस को प्यार करूं 2’ है, जिसमें कपिल का किरदार शादी के झमेले में उलझे हुए आदमी का है।
पंकज शर्मा
