-
Advertisement
कपिल शर्मा का शो टीवी से हुआ गायब, फैंस को नई जगह पर अब यहां दिखेगा
मुंबई। कॉमेडियन कपिल शर्मा (Comedian Kapil Sharma) का पॉपुलर शो ‘द कपिल शर्मा’ लंबे समय से टीवी पर काफी लोकप्रिय शो रहा है। लेकिन यह शो अब टीवी से बाहर हो गया है। कपिल शर्मा ने पहले इस शो से ब्रेक लिया, लेकिन वापसी वे नई जगह पर करने वाले हैं। अब कपिल ने एक प्रोमो के जरिए बड़ी अनाउंसमेंट (Announcement) कर दी है। अब शो टीवी की जगह ओटीटी (OTT) पर नजर आएगा।
प्रोमो में क्या है
कपिल ने वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देखेंगे कि कपिल अपने नए घर के अंदर आते हैं और पुराना फ्रिज (Old Refrigerators) देखते हैं। फ्रिज देखकर कपिल कहते हैं कि मैंने कहा था न नए घर में पुरानी चीज नहीं चाहिए तो ये फ्रिज क्यों हैं। इसक बाद जैसे ही वह फ्रिज खोलते हैं तो अंदर अर्चना पूरन सिंह होती हैं। इसके बाद एक सामान टूट जाता है और कपिल जैसे ही वर्कर को डांटते हैं तो पता चलता है वो राजीव ठाकुर हैं। इसके बाद कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक भी नजर आते हैं। जब कपिल की मैनेजर कहती हैं कि इन्हें निकाल दूं तो कपिल कहते हैं कोई बात नहीं घर नया है, परिवार तो पुराना है।
यूजर्स के रिएक्शन
प्रोमो (Promo) शेयर कर कपिल ने लिखा है, सिर्फ घर बदला है, परिवार वही है। अब इस शो को आप नेटफ्लिक्स में देखेंगे। इस प्रोमो पर मिक्स रिएक्शन (Mixed Reaction) आ रहे हैं। कोई कमेंट कर रहा है कि टीवी पर आपको मिस करेंगे। किसी ने लिखा, ऐसा क्यों कर रहे हो, सबके पास नेटफ्लिक्स नहीं है। वहीं शो के फैंस तो कमबैक से खुश हैं और कमेंट कर रहे हैं बस इसी का इंतजार था।
यह भी पढ़े:SRK और थलापति दिखेंगे साथ, डायरेक्टर एटली ने अनाउंस की अपकमिंग मूवी
सुमोना और चंदू नहीं दिखे
प्रोमो में ना तो सुमोना दिखी है और ना ही चंदू। इसके अलावा प्रोमो में दोनों को टैग भी नहीं किया है जिससे लग रहा है कि ये दोनों इस बार शो में नजर नहीं आएंगे। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि हम दोनों को मिस करेंगे।
