-
Advertisement
कार्तिक आर्यन “दोस्ताना-2” से आउट, धर्मा प्रोडक्शंस के साथ कभी नहीं कर पाएंगे काम !
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन (Kartik Aryan ) के फैंस के लिए अच्छी खबर नहीं है। कार्तिक को धर्मा प्रोडक्शंस (Dharma Productions) ने अपनी निर्माणाधीन फ़िल्म दोस्ताना 2 से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों से पता चला है कि इसके पीछे कार्तिक के अप्रोफेशनल रवैये को ज़िम्मेदार बताया जा रहा है। खबर है कि धर्मा प्रोडक्शंस ने कार्तिक के साथ कभी काम ना करने का फ़ैसला किया है। कहा यह भी जा रहा है कि फ़िल्म को लेकर क्रिएटिव डिफरेंसेज़ और जाह्नवी कपूर से मतभेद भी कार्तिक आर्यन के बाहर होने की वजह बने हैं। हालांकि कार्तिक ने इस बात की अभी तक पुष्टि नहीं की है, लेकिन खबर है कि कार्तिक फ़िल्म को लेकर ढुलमुल रवैया अपना रहे थे।
यह भी पढ़ें: क्रोध फिल्म में सुनील शेट्टी की बहन याद है? अभिनेत्री ने अडंरवर्ल्ड के डर से छोढ़ी थी इंडस्ट्री

कहा जा रहा है कि कार्तिक ने सिर्फ़ 20 दिन फ़िल्म की शूटिंग गोवा में की है। इसके बाद राम माधवानी की फ़िल्म “धमाका” में बिज़ी हो गए। इसी वजह से करण उनसे नाराज़ हो गए। पहले तो करण ने कोविड-19 सिचुएशन की वजह से कार्तिक को कुछ नहीं कहा, लेकिन जब उन्होंने “धमाका” की शूटिंग की तो ये करण से बर्दाश्त नहीं हुआ। Dostana 2 का निर्देशन कोलीन डिचुन्हा कर रहे हैं। फ़िल्म में लक्ष ललवानी भी पैरेलल लीड रोल में हैं। फ़िल्म में अब नया एक्टर लेकर इसे आगे बढ़ाया जाएगा।
https://twitter.com/karanjohar/status/1381942092583215110
कार्तिक ने 2019 में इंस्टाग्राम के ज़रिए जानकारी दी थी कि वो दोस्ताना 2 कर रहे हैं। फ़िल्म के गोवा शूट से वापसी की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया में आई थीं, जिनमें वो जाह्नवी कपूर के साथ नज़र आ रहे हैं। हाल ही में ये भी ख़बर आई थीं कि कार्तिक निर्देशक शरण शर्मा की फ़िल्म में काम कर रहे हैं। इन ख़बरों का करण जौहर (Karan Johar) ने खंडन किया था। करण ने ट्वीट किया था- शरण शर्मा की अगली फ़िल्म की कास्टिंग को लेकर काफ़ी बातें की जा रही हैं। साफ़ करना चाहते हैं कि फ़िल्म का कास्टिंग अभी तक लॉक नहीं की गई है, क्योंकि स्क्रीनप्ले पर अभी काम चल रहा है। आधिकारिक एलान तक इंतज़ार करें। इससे पता चलता है कि करण कार्तिक के साथ काम करने के मूड में नहीं हैं। खैर, ये तो कुछ समय में कंफर्म हो ही जाएगा लेकिन कहीं कार्तिक को करण की ये नाराजगी भारी ना पड़ जाए।
