-
Advertisement
क्रोध फिल्म में सुनील शेट्टी की बहन याद है? अभिनेत्री ने अडंरवर्ल्ड के डर से छोढ़ी थी इंडस्ट्री
Last Updated on April 15, 2021 by Sintu Kumar
आज अभिनेत्री साक्षी शिवानंद (Actress Sakshi Shivanand) का जन्मदिन है। अब आप यदि यह पूछ रहे होंगे कि साक्षी शिवानंद कौन हैं तो सुनील शेट्टी की फिल्म क्रोध याद कर लीजिए। इस फिल्म में सुनील शेट्टी की कई बहनें थीं। इनमें से एक बहन का किरदार निभाया था साक्षी शिवानंद (Sakshi Shivanand) ने। साक्षी का जन्म साल 1977 में आज के ही दिन मुंबई में ही हुआ था। साक्षी हिंदी के अलावा मलयालम, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ फिल्मों (Kannada Films) में भी काम कर चुकी हैं, लेकिन साक्षी एक दिन अचानक ग्लैमर इंडस्ट्री से गायब हो गई थी।
यह भी पढ़ें: ‘द ग्रेट मोंक स्वामी विवेकानंद’ सीरिज में Solan की निवेदिता, निभा रही यह किरदार
यही वजह है कि आज बहुत ही कम लोग उनके बारे में जानते हैं। साक्षी के रातों रात फिल्म इंडस्ट्री से गायब होने के कारण गूगल पर भी उनके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती है। यह अभिनेत्री क्रोध फिल्म (Krodh Film) के अलावा जंजीर, जन्म कुंडली, पापा कहते हैं और आपको पहले भी कहीं देखा है में नजर आ चुकी हैं। साक्षी की पहली हिंदी फिल्म जन्म कुंडली थी। यह फिल्म वैसे तो फ्लॉप रही थी, लेकिन उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था।
फिल्म आपको पहले भी कहीं देखा है (Aapko Pehle Bhi Kahin Dekha Hai) से साक्षी के करियर ने नई उड़ान भरी। फिल्म उनके करियर में टर्निंग पॉइट साबित हुई। इस फिल्म में उनके साथ प्रियांशु चटर्जी थे और इसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। यहे फिल्म साल 2003 में रिलीज हुई थी। साक्षी अभी सफलता की सीढ़ीयां चढ़ ही रही थी कि अंडरवर्ल्ड का एक किस्सा उनके सामने आया और उन्होंने बॉलीवुड (Bollywood) इंडस्ट्री ही छोड़ दी।
साक्षी ने काफी साल पहले एक इंटरव्यू में बताया था कि अंडरवर्ल्ड (Underworld) के डर से ये इंडस्ट्री छोड़ दी। साक्षी ने इंटरव्यू में कहा था कि मैं बुरी तरह डर गई थी जब मुझे पता चला कि मैं जिस फिल्म में काम करने जा रही हूं वो अंडरवर्ल्ड से है। मुझे हर किसी ने बताया कि बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का गहरा कनेक्शन (Bollywood and Underworld Connection) रहा है। मैं डर गई, चेहरे पर हवाइयां उड़ने लगीं और तभी मैंने बॉलीवुड छोड़ दिया और साउथ में चली गई।
साक्षी शिवानंद अब साउथ की फिल्मों (South Films) में काम कर रही हैं और वहां की पॉपुलर हीरोइनों में से एक है। उन्होंने अब शादी (Marriage) भी कर ली है। उनके पति का नाम सागर है। साक्षी ने अपने साउथ फिल्मों के करियर की शुरुआत चिरंजीवी की फिल्म मास्टर से की थी। हालांकि लंबे समय से उन्होंने साउथ में भी फिल्में नहीं की हैं।