-
Advertisement
करवा चौथ व्रत: सरगी थाली में ऐड करें ये 5 चीजें, रहेंगी एनर्जेटिक
हिन्दू धर्म में करवा चौथ (Karva Chauth) का विशेष महत्व है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं (Married Womens) अपने पति की लंबी उम्र के लिए निर्जला व्रत करती हैं। इस साल करवा चौथ 1 नवंबर 2023 को मनाया जाएगा। व्रत शुरू करने से पहले महिलाएं सुर्योदय होने से पहले बड़ों का आर्शीवाद लेकर सरगी की रस्म पूरी करती है। सरगी एक पारंपरिक थाली है जो महिलाओं को उनकी सास द्वारा दी जाती है। थाली में श्रृंगार, गहने और खाने की अलग-अलग चीजें मौजूद होती है। सरगी खाकर ही करवा चौथ का व्रत शुरू किया जाता है। वैसे तो सरगी की थाली (Sargi Thali) में सारी हेल्दी चीजें मौजूद होती हैं जिनका सेवन कर पूरा दिन भूख का एहसास नहीं होता। आज हम आपको भी कुछ ऐसी चीजें बताएंगे जिनका सेवन आप सरगी के दौरान कर सकते हैं जो कि बेहद हेल्दी हैं। इन्हें खाने से आपकी एनर्जी (Energy) पूरा दिन बनी रहेगी।
- ड्राई फ्रूट्स (Dry Fruits) : सरगी में आप ड्राई फ्रूट्स जरूर शामिल करें, ड्राई फ्रूट्स प्रोटीन, विटामिन, मिनरल्स से भरपूर होते हैं। इन्हें खाने से पेट भरा रहता है और साथ ही ये इम्युनिटी को बढ़ाने में भी मदद करते हैं।
- नारियल पानी (Coconut Water) : सुबह उठकर कई पानी पीने में आनाकानी करते हैं इसलिए सरगी के दौरान आप नारियल पानी पी सकते हैं। ये बेस्ट ऑप्शन है। नारियल पानी न केवल आपको निर्जला व्रत के दौरान अच्छी तरह से हाइड्रेटेड रखने में मदद करेगा बल्कि यह इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में भी मदद करता है।
- पनीर (Protein): प्रोटीन से भरपूर पनीर को भी आप ऐड कर सकते हैं, इससे एनर्जी बनी रहेगी।
- खीर या फिरनी (Kheer or Phirni) : सरगी में खीर, फिरनी, रसमलाई, रबड़ी जैसी मिठाइयां भी शामिल कर सकते हैं।
- ताजे फल (Fresh Fruits) : फलों में से सेब,केला, अनार, संतरा और अनानास जैसे फल भी आप शामिल कर सकते हैं। सरगी में चाय, कॉफी के सेवन से बचें।
