-
Advertisement
KulluDussehra/Himachal/MohallaDarbar
मौसम के खलल के बीच अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का आज छठा दिन है। आज मोहल्ला दरबार में सभी देवी देवताओं ने भगवान रघुनाथ के पास हाजिरी भरकर आशीर्वाद लिया। साथ ही देवताओं ने राज परिवार को भी आशीर्वाद दिया। इसके अलावा दशहरे में पहुंचे लोग देवताओं शिविरों में पहुंच कर उनके दर्शन कर रहे हैं और आशीर्वाद ले रहे हैं। बारिश के चलते देवी -देवताओं के अस्थाई शिविरों के आसपास कीचड़ फैल गया है, जिससे लोगों को आने जाने में दिक्कत हो रही है।
Tags

