-
Advertisement
Breaking: मणिकर्ण गुरुद्वारा के पास लैंडस्लाइड, पेड़ गिरने से 6 लोगों की मौ#त, कई घायल
Manikaran Hadsa : धार्मिक पर्यटन स्थल मणिकर्ण में गुरुद्वारे के पास आज दोपहर बाद पहाड़ी से भारी लैंडस्लाइड हो गया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। साथ ही कुछ लोगों के इसमें घायल होने की भी सूचना है। मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
https://twitter.com/himachal_abhi/status/1906324929059955144
जानकारी के अनुसार, लैंडस्लाइड के एक बड़ा चीड़ का पेड़ सड़क पर आ गिरा। इसकी चपेट में सड़क किनारे खड़ी तीन से चार गाड़ियां आ गई। कुछ लोग गाड़ियों के अंदर ही फंस गए।स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। पहाड़ी से गिरे मलबे को हटाकर इसके नीचे भी लोगों की तलाश की जा रही है।

छह लोगों के शव निकाले
पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से छह लोगों के शव निकाल दिए हैं। अभी इनकी पहचान की जा रही है। मृतकों में कई पर्यटक हो सकते हैं। पहाड़ी से लैंडस्लाइड के बाद कुल्लू को मणिकर्ण से जोड़ने वाली सड़क जाम हो गई है। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी लंबी कतारे लग गई है। इसे देखते हुए पुलिस ने मणिकर्ण से पहले ट्रैफिक रोक दिया है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

