-
Advertisement
Leader | Lok Sabha Election | Politics |
Last Updated on April 10, 2024 by Himachal Abhi Abhi
चुनाव लडने की ललक आजकल हर किसी को लगी हुई है। नेतागिरी करने से पहले आपको पता होना चाहिए कि चुनाव लडने के लिए क्या-क्या जरूरी होता है। चुनाव आयोग के नियमों के मुताबिक चुनाव लड़ने के लिए व्यक्ति को भारत का नागरिक होना जरूरी है। इसके अलावा उस व्यक्ति का नाम मतदाता सूची में शामिल होना चाहिए। हालांकि, ऐसा जरूरी नहीं है कि आपको जिस सीट से चुनाव लड़ना है, उस निर्वाचन क्षेत्र से ही आप मतदाता बने। आप देश में किसी भी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए भारतीय संविधान के अनुच्छेद 84 (बी) के अनुसार उम्मीदवार की उम्र 25 साल होनी चाहिए।