-
Advertisement
बीजेपी के कार्यक्रम में लूटी जेबे- दर्जन भर के पर्स ले उड़े चोर
रविंद्र चौधरी/ फतेहपुर ।बीजेपी का चुनाव कार्यक्रम शर्मसार कर गया। जिला कांगड़ा के फतेहपुर (Fatehpur in Kangra) के बरोट स्थित जनता पैलेस में बीजेपी का कार्यक्रम (BJP program at Janata Palace) चल रहा था,लेकिन इस बीच कुछ और भी घट रहा था। जब तक इस बात का पता चला देर हो चुकी थी और दर्जन भर लोगों की जेब साफ हो चुकी थी। इसमें करीब-करीब 50 से 60 हजार रुपए जेबकतरों ने उड़ाए हैं। पैलेस में लगे सीसीटीवी (CCTV)भी जेबकतरों की हरकतों को कैद नही कर पाए। जेब कटने से पीड़ित हुए लोगों में हाड़ा से साहिब सिंह राणा का 2600 रूपए, घोली से मोहिंदर सिंह के 4000 रुपए, रौड से किशोरी लाल के 5200 रुपए, जखबड़ के जसविंदर सिंह के 5500 रुपए ,समलेट के जनक सिंह के 2200 रूपए जेबकतरों ने निकाल लिए। इसके अलावा भी कुछ और लोग हैं जिनके पर्स चोरी हुए हैं।
