-
Advertisement
राम मंदिर में विराजमान हुए राजा राम, राम दरबार की हुई प्राण प्रतिष्ठा
Ayodhya Ram Mandir: रामराज बैठे त्रैलोका, हरषित भये गए सब सोका….. अयोध्या राम मंदिर में आज राम दरबार सज गया है ,जिसमें प्रभु श्रीराम के साथ माता सीता, हनुमान, भरत, लक्ष्मण और शत्रुघ्नन नजर आ रहे हैं। आज रामदरबार की वैदिनक मंत्रोचार के बीच प्राण प्रतिष्ठा की गई। अभिजीत मुहूर्त में राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई। इसके साथ ही राम मंदिर के परकोटा पर बने 8 देवी देवताओं के मंदिरों की भी प्राण प्रतिष्ठा की गई। धर्माचार्यों के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने गंगा दशहरा के मौके पर हुई इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लिया। उन्होंने विग्रह की आरती उतारी।
https://twitter.com/ShriRamTeerth/status/1930515472488788070
राम दरबार में भगवान राम और माता सीता की मूर्ति को 2 फुट ऊंचे सफेद संगमरमर के सिंहासन पर रखा गया है। ये राम दरबार राम मंदिर के प्रथम तल पर स्थापित किया गया है। उनके साथ ही भगवान हनुमान और लक्ष्मण की मूर्ति भी बैठी हुई मुद्रा में रखी गई है।
https://twitter.com/myogiadityanath/status/1930498170636632118
सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति ने इस गरिमामयी क्षण को और भी दिव्य बना दिया। सीएम ने सभी देव विग्रहों का अभिषेक किया। इसके बाद राम दरबार की मूर्ति से आवरण हटाया गया। राजा राम का आभूषणों से भव्य श्रृंगार किया गया। इस दौरान अयोध्या के 19 संत धर्माचार्य भी मौजूद रहे। इसके अलावा ट्रस्ट, संघ व विहिप के पदाधिकारी भी मौजूद रहे। इससे पहले सीएम ने हनुमानगढ़ी में भी दर्शन पूजन किया।
पंकज शर्मा
