-
Advertisement
हिमाचल : प्रेमिका की सगाई से दुखी 27 साल के प्रेमी ने दे दी जान
ऊना। हिमाचल के ऊना जिला में एक 27 वर्षीय युवक ने जहरीला पदार्थ निगल कर आत्महत्या (Suicide) कर ली। इस आत्महत्या का कारण प्रेम प्रसंग (Love Affairs) बताया जा रहा है। मामला उपमंडल थाना हरोली के तहत कर्मपुर से सामने आया है। मृतक युवक की पहचान सुनील 27 वर्षीय पुत्र सतपाल निवासी कर्मपुर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक एक युवती से प्रेम करता था। लेकिन उसकी सगाई (Engagement) कहीं ओर हो गई। इसी के चलते युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
यह भी पढ़ें:फर्जी लाटरी के झांसे में गंवाए डेढ़ लाख, ठगी का पता चला तो युवक ने निगला जहर
मिली जानकारी के अनुसार सुनील ने घर से कुछ ही दूरी पर जाकर जहरीला पदार्थ निगल लिया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने तुरंत युवक को इलाज के लिए हरोली अस्पताल पहुंचाया, लेकिन युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए परिजन उसे पीजीआई (PGI) चंडीगढ़ ले गए, जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। डीएसपी हरोली (DSP Haroli) अनिल पटियाल ने बताया कि पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। फ़िलहाल पुलिस को सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसा माना जा रहा है कि पुलिस युवक के मोबाइल फ़ोन को भी खंगाल सकती है, ताकि तथ्यों तक पहुंचा जा सके।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


