-
Advertisement
#Chamba: चमेरा-तीन परियोजना के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश, जाने क्यों
चंबा। कोरोना महामारी के बीच आयोजित किए जा रहे प्रदेश सरकार के जनमंच कार्यक्रम (#Jan manch Program) में कई लोगों की समस्याओं का हल हुआ। चंबा (Chamba) जिला में आयोजित जनमंच की अध्यक्षता करने जिले के कुंडी में पहुंचे जल शक्ति मंत्री महेंद्र ठाकुर (Minister Mahendra Thakur) ने चमेरा-तीन परियोजना के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश उन्होंने जनमंच में परियोजना विस्थापितों का दुखड़ा सुनने के बाद दिए। कार्यक्रम में शिकायतकर्ता नागेश निवासी चूड़ी ने मंत्री को अपनी समस्या बताते हुए कहा कि वर्ष 2012 में जिला प्रशासन ने विस्थापितों को नौकरी देने के लिए एनएचपीसी को आदेश दिए थेए लेकिन उन्हें आज तक रोजगार नहीं मिला है।
यह भी पढ़ें: आठ माह बाद आज सजा #JanManch, आईं 846 शिकायतें-अधिकांश मौके पर निपटाईं
मंत्री ने विस्थापितों की समस्या का जवाब देने के लिए जब परियोजना के जीएम (GM) को बात रखने के लिए कहा, तो जीएम वहां मौजूद नहीं थे। उनके स्थान पर एनएचपीसी (NHPC) का अन्य अधिकारी जवाब देने लगा। इस पर मंत्री भड़क उठे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में जब उन्हें आने के आदेश हुए थेए तो वह क्यों नहीं आए। इसके लिए उन्होंने मौके पर मौजूद जिला प्रशासन और पुलिस को उनके खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज करने के आदेश दिए। साथ ही विस्थापितों की समस्या को जल्द हल करने को कहा। जनमंच में कुछ अन्य विभागों के अधिकारी भी नदारद थे। मंत्री ने कहा कि उनके कार्यक्रम में आने से पहले ही अधिकारी बीमार हो जाते हैं, क्योंकि उनकी लापरवाही को लेकर वह मौके पर ही कार्रवाई करते हैं। इसलिए अधिकारी व कर्मचारी ईमानदारी से डयूटी निभाएं।


