-
Advertisement
Mall Road | Murder | Accused Arrested |
Last Updated on February 27, 2024 by Himachal Abhi Abhi
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के मालरोड पर पुलिस सहायता कक्ष के सामने ही एक युवक की गंडासे से हत्या मामले को आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस की दो टीमें हरियाणा के रानिया सिरसा निवासी आरोपी सितेंद्र पाल सिंह की तलाश में जुटी थीं। मंगलवार तड़के इसे सिरसा से दबोचा गया। मालरोड पर सोमवार रात को चौपाल के धार गांव निवासी मनीष की मालरोड के जीरो डिग्री रेस्तरां में काम करने वाले हरियाणा के सिरसा निवासी सितेंद्र पाल सिंह ने हत्या कर दी थी। आरोपी यहां दिसंबर 2023 से काम कर रहा था। जबकि मनीष मालरोड के एक कैफे में काम करता था।