-
Advertisement
Mandi | Flood | Landslide
गोहर की स्यांज पंचायत के पंगलियुर गांव में देर रात हुई भारी बारिश के चलते एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। भारी बारिश के कारण गांव में भूस्खलन हुआ है, दो परिवारों के 7 लोग अपने घर सहित मलबे के साथ वह गए हैं। झाबे राम और पदम सिंह के परिवारों के मकान भूस्खलन की चपेट में आ गए। घटनास्थल पर तबाही का मंजर बना हुआ है घर का लेंटर ज्युनी खड़ में दिख रहा है और प्रभावित घरों का कोई नामोनिशान शेष नहीं बचा है। प्रशासन की ओर से राहत व बचाव कार्य जारी है और एनडीआरएफ टीम को भी मौके पर बुलाया गया है।
