-
Advertisement
अवैध खनन करने वालों की अब खैर नहीं, चालान के बदले होगी FIR
ऊना। खनन माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए खनन विभाग (mining department) ने सख्त एक्शन प्लान तैयार कर लिया है। खनन विभाग ने उना जिले के कई नदी-नालों को जाने वाले अवैध रास्तों को बंद करना शुरू कर दिया है। साथ ही अब चोरी छिपे नदी नालों से खनिज पदार्थ (Minerals) उठाने वालों पर सीधे चोरी की एफआईआर (|FIR) दर्ज करवाने का मन बना लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही खनन विभाग द्वारा 15 लोगों पर पुलिस में मामले दर्ज किये गए थे।
यह भी पढ़ें: हिमाचल के इस जिला में खनन माफिया पर बड़ी कार्रवाई, 14 ट्रैक्टरों से वसूला 67 हजार जुर्माना
15 सिंतबर तक है नदी नालों में खनन पर रोक
ऊना में पिछले लंबे अरसे से विपक्ष (Opposition) खनन के मुद्दे को लेकर सरकार (Government) को घेरता आ रहा है। यहां तक की खनन का मामला एनजीटी तक भी पहुंच चुका है। एनजीटी की टीम ने ऊना का दौरा करने के बाद इस मामले को लेकर अधिकारियों को भी फटकार लगायी थी। एनजीटी की फटकार के बाद खनन विभाग एक्टिव हो गया है। विभाग ने जिले की नदी-नालों में बरसात के कारण 15 सितंबर तक खनन पर रोक लगाई गई है। मामले पर जिला खनन अधिकारी नीरज कांत ने कहा कि रोक के बावजूद कुछ लोग अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं। जिनके खिलाफ विभाग अब चालान नहीं करेगा, बल्कि उनके ऊपर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

