-
Advertisement

83 का टीजर रीलिज, एकदम कपिल जैसे दिख रहे हैं रणवीर सिंह
मुंबई। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत ’83’ साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। हाल ही में, निमार्ताओं ने फिल्म का टीजर साझा किया, जिसने लोगों को स्वतंत्र भारत के सबसे महान क्षणों में से एक की याद दिलाई। अब, फिल्म के पोस्टर ने इंटरनेट पर अपनी जगह बना ली है और तेजी से वायरल हो रहा है।
यह भी पढ़ें: प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति और ससुराल वालों को किया रोस्ट, अनुष्का बोलीं- आप कितने अच्छे हो
प्रतिष्ठित भारतीय कप्तान और ऑलराउंडर कपिल देव की भूमिका निभाने वाले रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म का पोस्टर साझा किया और यह भी बताया कि फिल्म का ट्रेलर 30 नवंबर को जारी किया जाएगा।
“Like people says, taste the success once… tongue want more.”
– Kapil Dev, 19832 Days To #83Trailer.
83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC, 2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. Also in 3D.#ThisIs83 pic.twitter.com/xJlOq4dGnV
— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 28, 2021
उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, जैसा लोग कहते हैं, सफलता का स्वाद एक बार और चाहिए। कपिल देव, 1983, 2 दिन बाद आ रहा है हैशटैग 83 का ट्रेलर। 83 24 दिसंबर, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम होगी रिलीज।
The greatest Story.
The greatest Glory.
83 RELEASING IN CINEMAS ON 24TH DEC, 2021, in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam.
Teaser out now.
Trailer out on 30th Nov.#ThisIs83@ikamalhaasan @iamnagarjuna #KicchaSudeep @PrithviOfficial @RKFI @AnnapurnaStdios pic.twitter.com/alsF6QlaBf— Ranveer Singh (@RanveerOfficial) November 26, 2021
पोस्टर में रणवीर और उनकी टीम के साथी तिरंगे के साथ दौड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 1983 की विश्व कप विजेता भारतीय क्रिकेट टीम पर आधारित एक बायोपिक है। ’83’ में ताहिर राज भसीन, जीवा, साकिब सलीम, हार्डी संधू, अम्मी विर्क, पंकज त्रिपाठी, बोमन ईरानी, निशांत दहिया और साहिल खट्टर भी हैं। फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है।
–आईएएनएस