-
Advertisement
Lockdown खत्म के होने बाद इस तरह से खोल सकेंगे उद्योग, NDMA ने जारी किए दिशा-निर्देश
नई दिल्ली। कोरोना संकट के चलते लगाए गए लॉकडाउन की वजह से देशभर में बंद उद्योग मालिकों के लिए अच्छी खबर है। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) ने रविवार को लॉकडाउन के बाद विनिर्माण उद्योगों को फिर से शुरू करने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। विशाखापत्तनम घटना के मद्देनजर एनडीएमए ने लॉकडाउन के बाद उद्योगों को फिर से खोलने के लिए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। हालांकि निर्देशों में ये भी कहा गया है कि उद्योग इकाइयों (Industry units) को फिर से शुरू करने के दौरान पहले सप्ताह को ट्रायल या परीक्षण अवधि के रूप में देखा जाए।
यह भी पढ़ें: CRPF पर गहराया Corona संकट: पॉजिटिव पाए गए हैं 65 जवान, 200 की रिपोर्ट का इंतजार
इस दौरान सभी प्रकार के सुरक्षा और प्रोटोकॉल का पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। इसमें कहा गया है कि कंपनियों को लॉकडाउन के बाद पहले ही हफ्ते से अधिक उत्पादन के लक्ष्यों को हासिल करने की कोशिश नहीं करनी चाहिए। एनडीएमए के निर्देशों के अनुसार कारखानों को हर दो-तीन घंटे में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी, खासकर सार्वजनिक स्थानों पर स्थित कारखानों को यह प्रबंधन करना होगा। श्रमिकों के आवास और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए साफ-सफाई की जानी चाहिए, जिससे वायरस से प्रसार पर रोक लगाई जा सके। गौर हो कि केंद्र सरकार ने 17 मई तक लॉकडाउन लागू किया है।
