-
Advertisement
पड़ोसी ने 16 साल की नाबालिग से कई बार किया रेप, ऐसे हुआ खुलासा
शिमला। हिमाचल (Himachal) में अब बेटियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। प्रदेश में नाबालिग लड़कियों के साथ बढ़ते रेप (Rape) मामलों ने इसकी पोल खोल दी है। यही नहीं यह मासूम बच्चियां पढ़ने और खेलने कूदने की उम्र में गर्भवती (Pregnant) हो रही हैं। अब ऐसी ही ताजा घटना शिमला (Shimla) के चिड़गांव थाना क्षेत्र में पेश आई। 16 साल की नाबालिग लड़की के 30 साल के पड़ोसी ने ही कई बार रेप करके उसे गर्भवती बना दिया। इस बात का पता तब चला, जब नाबालिग के पेट में दर्द उठा। जब उसके माता-पिता उसे अस्पताल (Hospital) में चेकअप करवाने ले गए तो उन्हें इस बात का पता। आरोपी ने उसे कई बार शादी का झांसा भी दिया। उसने कहा कि वह यह बात किसी को न बताए नहीं तो वह उसे जान से मार देगा। पुलिस (Police) ने शिकायत के आधार पर पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:शर्मनाकः हिमाचल में दिव्यांग युवती के साथ दुष्कर्म, 4 महीने की गर्भवती निकली पीड़िता
अज्ञात व्यक्ति पर ताकझांक और अश्लील हरकतें करने का आरोप
सोलन। महिला थाना (Mahila Thana) में एक युवती द्वारा एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ रात के समय घर में खिड़की से ताकझांक करने एवं अश्लील हरकतें करने की शिकायत दर्ज करवाई हैं। एएसपी (ASP) अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि युवती द्वारा महिला थाना सोलन (Solan) में शिकायत दर्ज करवाई गई है कि एक व्यक्ति करीब एक डेढ़ साल से बीच-बीच में उनके घर में रात के समय खिड़की से ताक झांक करता आ रहा है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि व्यक्ति अश्लील हरकतें करता है। उन्होंने पकड़ने की भी कोशिश की, लेकिन वह भाग जाता है।
युवती ने बताया कि उन्होंने घर के बाहर सीसीटीवी कैमरा (CCTV Camera) लगाए, जिसमें वह व्यक्ति तांक झांक करते हुए और अश्लील हरकतें करता हुआ साफ दिखाई दे रहा है। उन्होंने रिकॉर्डिंग (Recording) भी पुलिस को मुहैया करवाई है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि अनजान व्यक्ति को तुरंत पकड़ा जाए। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…

