-
Advertisement
अंब में 15 साल की किशोरी के हत्या आरोपी का कोई अधिवक्ता नहीं लड़ेगा केस
ऊना। अंब (Amb) उपमंडल में 15 साल की किशोरी हत्याकांड मामले को लेकर हर वर्ग में गुस्सा बढ़ रहा है। एक तरफ जहां शुक्रवार को थाना अंब (Police Station Amb) के मुख्य द्वार पर हिंदू संगठनों ने हत्या आरोपी के खिलाफ जमकर प्रदर्शन करते हुए उसे कड़ी सजा देने की मांग उठाई। वहीं, दोपहर बाद स्थानीय बार एसोसिएशन (Bar Association) ने भी आपातकालीन बैठक बुलाकर अहम फैसला ले डाला। बार एसोसिएशन ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया है कि 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी के हत्या आरोपी (Murder Accused) की तरफ से कोई भी अधिवक्ता केस नहीं लड़ेगा। संबंध में बाकायदा बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव भी पारित किया, जिसके बाद एसोसिएशन के अध्यक्ष रवि पराशर ने यह जानकारी साझा की।
यह भी पढ़ें:Murder Case: अंब थाने के बाहर उग्र प्रदर्शन, लव जिहाद…आरोपी को फांसी दो
गौरतलब है कि 15 वर्षीय किशोरी को उसी के घर में घुसकर दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवक आसिफ मोहम्मद ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। इसका खुलासा पुलिस (Police) ने महज 48 घंटे के दौरान ही कर दिया। वहीं, इस मामले को लेकर हर वर्ग में भारी आक्रोश है। स्थानीय बार एसोसिएशन ने भी इस मामले पर कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है।

यह भी पढ़ें:हिमाचलः छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, एक तरफा प्यार के चलते दिया वारदात को अंजाम
शुक्रवार को स्थानीय बार एसोसिएशन की आपातकालीन बैठक (Emergency Meeting) अध्यक्ष रवि पराशर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में तमाम अधिवक्ताओं ने सर्वसम्मति से यह फैसला लिया कि 15 वर्षीय बालिका के साथ दरिंदगी की हदों को पार करने वाले आसिफ मोहम्मद की तरफ से कोई भी केस की पैरवी नहीं करेगा। बार एसोसिएशन के तमाम सदस्यों ने इस मामले में पुलिस द्वारा त्वरित रूप से की गई कार्रवाई की जमकर सराहना की है। उन्होंने मृतक नाबालिगा के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की। वहीं, बैठक के दौरान बार एसोसिएशन के तमाम पदाधिकारियों और सदस्यों ने 2 मिनट का मौन रखकर दिवंगत प्राची की आत्मा के लिए भी प्रार्थना की।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page


