-
Advertisement
Noida: निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत गिरी, हादसे में दो ने गंवाई जान, कई के दबने की आशंका
नोएडा। उत्तर प्रदेश के नोएडा (Noida) में शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा पेश आया। नोएडा के सेक्टर 11 स्थित एफ 62 में देर शाम एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत (Multi-storey building under construction) गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत (Death) हो गई है। वहीं कई लोगों के दबे होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, मलबे में चार लोग दबे हुए थे, जिन्हें निकाल लिया गया है। घायल अवस्था में इन्हें अस्पताल भेजा जा रहा है। बचाए गए लोगों में तीन पुरुष और एक महिला है। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ (NDRF) की टीम पहुंच गई है और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

सीएम योगी ने भी लिया घटना का संज्ञान
मौके पर पुलिस बल के साथ फायर बिग्रेड की टीम, एंबुलेंस और एनडीआरएफ मौजूद है। मलबे के नीचे 10 से ज्यादा लोगों के दबे होने की आशंका है। मौके पर मौजूद रहे लोगों का कहना है कि मलबे के नीचे कई लोग दबे हैं। इमारत नोएडा सेक्टर 24 पुलिस स्टेशन के तहत आती है। हादसे के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों की सूचना पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू कर दिया था। बाद में एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंची और मलबे में से चार लोगों को निकाल लिया गया।
यह भी पढ़ें: Kinnaur: गहरी खाई में गिरी इनोवा, एक गांव के तीन युवकों समेत चार की मौत
नोएडा में इमारत गिरने की घटना पर उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने संज्ञान लिया है। उन्होंने नोएडा पुलिस कमिश्नर को मौके पर पहुंचने का निर्देश भी जारी किया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नोएडा के जिलाधिकारी सुहास एल वाई और पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल एनडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में जुटी हुई है।
