-
Advertisement
चिल्ड्रन वार्ड को भेंट किए ऑक्समीटर और खिलौने
मंडी। हृदयवासी सेवा समिति मंडी ने सरस्वती उत्सव पर जोनल हास्पिटल मंडी के चिल्ड्रन वार्ड ( Children’s Ward) को चार आक्सीमीटर, खिलौने ( Oximeter, toys)और 20 प्रवासी बच्चों को तौलिए और मास्क बांटे। यह वितरण जोनल हास्पिटल मंडी के बाल रोग विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र के हाथों करवाया गया।

हृदयवासी सेवा समिति पिछले करीब डेढ़ वर्षों से जोनल हास्पिटल मंडी ( Zonal hospital mandi)में निशुल्क भोजन सेवा चला रही है जिसमें मरीजों के तीमारदारों को दोपहर का भोजन निशुल्क खिलाया जाता है। यहां रोजाना 300 से अधिक तीमारदार भोजन ग्रहण करते हैं। गत वर्ष लॉकडाउन के दौरान इन्होंने अपनी बेहतरीन सेवाएं देकर समाज में एक उदाहरण पेश किया था। बाल रोग विशेषज्ञ डा. वीरेंद्र ने समिति के कार्यों की सराहना की और अस्पताल प्रबंधन की तरफ से इनका आभार जताया। समिति के संचालक रमन बिष्ठ ने लोगों से अपने आसपास के जरूरतमंदों की निष्काम भाव से सेवा करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि संकट की इस घड़ी में जिन्हें मदद की जरूरत है उन्हें सक्षम लोगों द्वारा मदद पहुंचाई जानी चाहिए।

