-
Advertisement
पेंशनर सरकार से नाराज, ना डीए मिला और ना ही अक्टूबर माह की पेंशन,11मनाएंगे को शोक दिवस
HRTC Pensioner: हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर सरकार से नाराज है। सरकार इन पेंशनरों की अक्टूबर माह की पेंशन और 3 फीसदी महंगाई भत्ते का भुगतान नहीं कर पाई है। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी विभागों को कर्मचारियों को दिवाली से पहले डीए का भुगतान करने के निर्देश दिए थे। मगर एचआरटीसी पेंशनरों को ना तो डीए मिला और ना ही अक्टूबर माह की पेंशन। इससे, एचआरटीसी पेंशनरों में रोष है। इससे आहत होकर उन्होंने 11 दिसंबर को शोक दिवस के रूप में मनाने का फैसला लिया है।
नादौन और हरोली में आक्रोश रैली निकालेंगे
एचआरटीसी पेंशनर कल्याण संगठन की आज मंडी में एक बैठक हुआ इस में तय हुआ कि ये पेंशनर सीएम सुक्खू के गृह क्षेत्र नादौन और डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री के हरोली आक्रोश रैली निकालेंगे। एचआरटीसी पेंशनर कल्याण के अध्यक्ष अनूप कपूर ने बताया कि प्रदेश में लगभग 85,00 पेंशनर है, जिन्हें 15 दिन बीतने पर भी पेंशन नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि सीएम के वादे के बावजूद उन्हें डीए भी नहीं मिला। उन्होंने बताया कि पेंशन के लिए एचआरटीसी पेंशनर को हर महीने धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है। पिछले कुछ महीनों से जो कर्मचारी रिटायर हुए हैं, उनकी पेंशन तक शुरू नहीं की गई। तीन साल से एचआरटीसी पेंशनर के मेडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा।
संजीव

