-
Advertisement
Nahan: लोगों की भीड़ के बीच रंगे हाथों दबोचा जेब कतरा, फिर हुई धुनाई
नाहन। शहर के बड़ा चौक बाजार में लोगों की भारी भीड़ के बीच एक जेब कतरा रंगे हाथों दबोचा गया। फिर क्या था, पहले लोगों ने उसकी जमकर धुनाई (Beaten) की और फिर उसे पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर जांच कर रही है। त्योहार का सीजन शुरू हो गया है। लिहाजा भीड़भाड़ का फायदा उठाकर जेब कतरे (Pickpocket) भी सक्रिय हो गए हैं। जानकारी के अनुसार दोपहर साढ़े 12 बजे के आसपास डाक विभाग का एक डाकिया रामकृष्ण शहर में विधवा पेंशन को वितरित करने का कार्य कर रहा था।
यह भी पढ़ें: मंदिर में नमाज के बाद मस्जिद में चार हिन्दू युवकों ने पढ़ी हनुमान चालीसा, पुलिस ने भेजा जेल
डाकिये ने अपनी कमीज की जेब में नगद राशि रखी थी। इसी बीच बेहद शातिराना अंदाज में एक जेब कतरे ने डाकिये की जेब से करीब 9 हजार रुपए की राशि पर हाथ साफ कर दिया। इसकी भनक लगते ही डाकिये ने शोर मचाना शुरू कर दिया। तुरंत मौके पर मौजूद स्थानीय युवा विक्रम वर्मा ने पहले जेब कतरे द्वारा नीचे फैंकी गई राशि को उठाकर डाकिये (Postman) को सौंपा और इसके बाद जेब कतरे को भी काबू कर लिया। इसके बाद दुकानदारों (Shopkeepers) ने भी जेब कतरे को काबू कर जमकर धुनाई कर दी। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, इस मामले में जिला की एएसपी (ASP) बबीता राणा ने बताया कि आरोपी कहां का रहना वाला है, जांच के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group…


