-
Advertisement
Rohru में खाई में गिरी Car, घर जा रहे Police Constable की गई जान
शिमला। जिला के रोहड़ू उपमंडल भमनोली ढांक के निकट एक कार( Car) खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार चला रहे पुलिस कांस्टेबल ( Police constable) की मौके पर मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रोहड़ू पुलिस थाना में कांस्टेबल के पद पर तैनात रामपुर निवासी जय सिंह (36) ड्यूटी खत्म करने के बाद अपनी ऑल्टो कार (एचपी 06ए 4280) में सवार होकर घर जा रहे थे। जब वे भमनोली ढांक के निकट पहुंचे तो उनकी कार अनियंत्रित होकर सीधे खाई में जा गिरी।
ये भी पढ़ेः UP से राज्यसभा सांसद बनाने का लालच देकर Dharamshala के तांत्रिक से ठगे 13 लाख रुपए
आसपास के लोगों ने जब हादसे ( Accident) की आवाज सुनी तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची, तब तक कांस्टेबल जय सिंह की मौत हो गई थी। 2006 में पुलिस में भर्ती होने के बाद जय सिंह 2008 से रोहड़ू थाने में सेवारत थे। रोहड़ू के डीएसपी सुनील नेगी ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि कांस्टेबल जय सिंह के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद आज परिजनों को सौंप दिया गया है।

Group