-
Advertisement
पवन खेड़ा की गृह मंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणी से गरमाई राजनीति, बीजेपी ने शिमला पुलिस को दी शिकायत
Politics: कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा द्वारा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ इस्तेमाल की गई भाषा को लेकर बीजेपी ने कड़ा रुख अपनाया है। बीजेपी विधायक राकेश जमवाल की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल नेएडिशनल एसपी के माध्यम से को शिकायत सौंपकर पवन खेड़ा के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
राजनीतिक मर्यादा का उल्लंघन: राकेश जमवाल
बीजेपी मुख्य प्रवक्ता राकेश जमवाल ने कहा कि पवन खेड़ा ने सार्वजनिक मंच से देश के गृह मंत्री के लिए “बौना”, “भगोड़ा”, “तड़ीपार” और “औकात” जैसे अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया है। जमवाल ने स्पष्ट किया कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद और नीतियों की आलोचना का स्वागत है, लेकिन व्यक्तिगत अपमान और भाषा की मर्यादा तोड़ना स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपराओं के बिल्कुल विपरीत है।
इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य पुलिस को सौंपेगी बीजेपी
शिकायत पत्र में मांग की गई है कि पवन खेड़ा के बयान के मूल (Unedited) वीडियो, ऑडियो तथा सोशल मीडिया पोस्ट को सुरक्षित किया जाए। भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि डिजिटल साक्ष्यों को संरक्षित कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत जांच की जाए और संज्ञेय अपराध पाए जाने पर तुरंत FIR दर्ज की जाए।
वंदे मातरम् विवाद के बाद बिगड़ी भाषा
मामले की पृष्ठभूमि बताते हुए राकेश जमवाल ने कहा कि यह विवाद स्वतंत्रता आंदोलन के प्रतीक ‘वंदे मातरम्’ पर केंद्रीय गृह मंत्री के बयान के बाद शुरू हुआ। उन्होंने कहा कि 1937 में कांग्रेस द्वारा वंदे मातरम् को लेकर लिए गए फैसलों पर राजनीतिक बहस हो सकती है, लेकिन उसका जवाब गाली-गलौज या अपमानजनक भाषा से देना अत्यंत निंदनीय है।इस दौरान विधायक सतपाल सिंह सत्ती, डीएस ठाकुर और दिलीप ठाकुर भी प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे। बीजेपी ने उम्मीद जताई है कि पुलिस निष्पक्ष जांच कर जल्द से जल्द इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगी।
संजू चौधरी
हिमाचल अभी अभी की सभी खबरों के पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
