-
Advertisement
PongLake / Kangra / MigratoryBirds / BirdFluFear
कांगड़ा की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पौंग झील के किनारे प्रवासी परिंदों की लगातार हो रही मौतों से क्षेत्र में दहशत फैल गई है। वन्य प्राणी विभाग की जमीन पर कई स्थानों पर विदेशी परिंदे मृत पाए जा रहे हैं, जिससे लोगों में वर्ड फ्लू फैलने की आशंका गहराती जा रही है।
दो–तीन वर्ष पूर्व भी पौंग झील में वर्ड फ्लू के कारण बड़ी संख्या में प्रवासी परिंदों की मौत हुई थी, जिनके शवों को विभाग द्वारा दबाया गया था। अब एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या इन परिंदों की मौत वर्ड फ्लू से हो रही है या फिर जहरीली दवाइयों व अवैध शिकार का नतीजा है….पर्यावरण प्रेमियों का आरोप है कि प्रवासी परिंदों की सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाला वन्य प्राणी विभाग गहरी नींद में सोया हुआ है।
