-
Advertisement
HP Statehood Day: राष्ट्रपति कोविंद व पीएम मोदी ने दी हिमाचलवासियों को शुभकामनाएं
हिमाचल प्रदेश ने आज 25 जनवरी 2021 को एक राज्य के रूप में 50 वर्ष पूरे कर लिए हैं। हिमाचल को आज ही के दिन यानी 25 जनवरी 1971 में पूर्ण राज्य का दर्जा मिला था। इस दिन को खास बनाने के लिए राज्य सरकार की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद , पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्विटर संदेश में लिखा है- हिमाचल प्रदेश के निवासियों को राज्य स्थापना दिवस की बधाई। प्रकृति के वरदान से समृद्ध यह वीरभूमि अध्यात्म, संस्कृति और पर्यटन का केंद्र है; साथ ही अनेक मानव विकास सूचकांको पर भी आगे है। मेरी कामना है कि यह राज्य अपनी भौगौलिक ऊंचाई के अनुरूप ही विकास के शिखर पर पहुंचे।
यह भी पढ़ें: #Himachal_Statehood_Day: रिज पर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीजीपी कुंडू ने लिया तैयारियों का जायजा
https://twitter.com/rashtrapatibhvn/status/1353546146073899008
पीएम नरेंद्र मोदी ने भी ट्वीट कर लिथा है कि हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व दिवस के 50 वर्ष पूरे होने पर राज्य के सभी निवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। प्राकृतिक सुंदरता और मनमोहक पर्यटन स्थलों के लिए प्रसिद्ध यह प्रदेश विकास के नित नए मानदंड गढ़ता रहे और देश की उन्नति में अपना योगदान देता रहे। #SwarnimHimachal
https://twitter.com/narendramodi/status/1353567200905293825
हिमाचल की ताजा अपडेट Live देखनें के लिए Subscribe करें आपका अपना हिमाचल अभी अभी Youtube Channel

