-
Advertisement
Live: कोविड-19 संकट के बीच Dharamshala में विरोध की चिंगारी, कारण डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल
धर्मशाला। जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के साथ डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल (Dedicated covid Hospital) बनाने के बीच विरोध शुरू हो गया है। ये विरोध उस वक्त हो रहा है जब सभी कोविड-19 संकट के बीच से गुजर रहे हैं। खैर धर्मशाला के गैर सामाजिक संगठन जन चेतना,अन्य संस्थाओं के प्रतिनिधि व कुछ एक कांग्रेस पदाधिकारी डीसी ऑफिस विरोध जताने के लिए पहुंच गए हैं।

उनका मौन विरोध इसी बात को लेकर है कि जोनल हॉस्पिटल धर्मशाला को डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर के साथ डेडिकेटेड कोविड हॉस्पिटल बनाए जाने से दूसरे मरीजों का क्या होगा। कांग्रेस प्रवक्ता जितेंद्र शर्मा का कहना है कि हमने एसडीएम धर्मशाला के माध्यम से डीसी कांगड़ा को सौंपे ज्ञापन में यही कहा है कि प्रशासन इस निर्णय पर पुनः विचार करे।

