-
Advertisement
अब IGMC में नहीं लगेगा पीएसएस प्लांट, अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही पड़ी भारी!
शिमला। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की समस्या को देखते हुए पीएम केयर फंमड से आईजीएमसी में अतिरिक्त पीएसए प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया था। अब ये प्लांट आईजीएमसी में नहीं लगेगा। पीएसए प्लांट को अब मंडी शिफ्ट किया जाएगा। आईजीएमसी प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि की है।
यह भी पढ़ें:हिमाचल को 5 माह में केंद्र से मिली 1801 मीट्रिक टन मेडिकल ऑक्सीजन की मदद
जिला प्रशासन, डीआरडीओ और टाटा के सहयोग से परिसर में जगह का चयन कर प्लांट स्थापित करना था, लेकिन अब यह प्लांट अस्पताल पहुंचा तो मेडिकल कॉलेज से अस्पताल परिसर में इस प्लांट को लाना मुश्किल हो गया है। लिहाजा, अब इस प्लांट को मंडी शिफ्ट करने के लिए कहा गया है। सूत्रों का कहना है कि अस्पताल प्लांट लगाने से पहले अस्पताल प्रबंधन ने किसी भी तकनीकी व्यक्ति को इसमे शामिल नहीं किया था। अब इस प्लांट को अस्पताल परिसर में लाना मुश्किल हो गया है। इसी कारण अब इस प्लांट को मंडी शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है. अस्पताल प्रबंधन पर अब ये सवाल उठ रहा है कि क्यों प्लांट लगाने से पहले टीम में किसी तकनीकी विशेषज्ञ राय नहीं ली गई थी.
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


