-
Advertisement
Punjab: Covid-19 के कुल मामले बढ़कर 4627 हुए, मृतकों की संख्या 113 हुई
चंडीगढ़। पंजाब (Punjab) में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है। पंजाब सरकार के मुताबिक, बुधवार शाम 5:00 बजे तक कोविड-19 के 230 नए केस मिलने के बाद कुल मामले बढ़कर 4627 हो गए हैं। राज्य में अब तक 3099 मरीज़ ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं जबकि 113 मरीज़ों की मौत (Death) हुई है। जालंधर में चार, अमृतसर में दो और कपूरथला व संगरूर में एक-एक मरीज ने आज दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: Corona Update: 31 नए मामले आए सामने, 34 मरीज हुए ठीक, आंकड़ा 800 पार
आज सामने आए मामलों में सर्वाधिक संगरूर से 64 मामले थे जबकि जालंधर के 43, मुक्तसर के 33 और लुधियाना के 27 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। बुलेटिन के अनुसार आज ठीक हुए मरीजों की संख्या 52 रही जिनमें सर्वाधिक लुधियाना से 41 थे। वहीं पंजाब में कोरोना संक्रमण के सर्वाधिक मामले अमृतसर-806, जालंधर-645, लुधियाना-642, संगरूर-303, पटियाला-235 और एसएएस नगर-224 में सामने आए हैं।

