-
Advertisement
Pushpa 2 In Cinema : सिनेमाघरों में आई पुष्पा 2 की बाढ़, रिलीज के कुछ ही देर में ऑनलाइन लीक
Pushpa 2 In Cinema : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2 In Cinema) सिनेमाघरों में भौकाल मचा रही है, करीब तीन साल के बाद लौटे पुष्पा के लिए फैंस की दीवानगी सिर चढ़कर बोल रही है। पांच दिसंबर यानी आज पुष्पा 2 सिनेमाघरों में रिलीज (Release) हो चुकी है। सुबह से ही सिनेमाघरों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है। इस बीच एक बुरी खबर भी सामने आ रही है,पुष्पा को देखने के दौरान मची भगदड़ में 9 साल का बेटा बेसुध है तो उसकी मां की जान चली गई है। ये वाक्या दरअसल हैदराबाद में पुष्पा 2 के रिलीज से एक दिन पहले फिल्म की स्क्रीनिंग के दौरान पेश आया, जहां अल्लू अर्जुन को देखने के लिए अचानक से भगदड़ मच गई जिसमें एक महिला की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए। वहीं, पुष्पा 2 के सिनेमाघरों में आने के कुछ ही घंटों बाद ही फिल्म पायरेसी साइट्स पर ऑनलाइन लीक (Film Leaked Online On Piracy Sites) हो गई है।
पुलिस प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज भी किया
हैदराबाद के संध्या थिएटर में पुष्पा 2 का प्रीमियर रखा गया था। इस मौके पर अल्लू अर्जुन भी थिएटर में मौजूद थे। अल्लू अर्जुन की मौजूदगी के कारण भीड़ को काबू करना मुश्किल हो गया। इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए भारी संख्या में लोग भी वहां पहुंचे। बेकाबू भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके लिए पुलिस प्रशासन ने हल्का लाठीचार्ज (Lathicharge) भी किया। इस दौरान मची भगदड़ में एक महिला की मौत हो गई और दो अन्य लोग जख्मी हो गए।
https://twitter.com/SocialistSpirit/status/1864521424204857465
फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के लिए फैंस की भीड़
खैर 5 दिसंबर यानी आज जब पुष्पा 2 रिलीज हुई तो मॉर्निंग में फर्स्ट डे फर्स्ट शो (First Day First Show) देखने के लिए सिनेमाघरों के बाहर फैंस की भीड़ लग गई। इसी की झलक सोशल मीडिया पर फैंस ने खुद ट्विटर यानी एक्स पर दिखा दी है। वहीं लोगों ने बताया है कि फिल्म में क्या अच्छा है और किसने बाजी मारी है। एक यूजर ने लिखा, पुष्पा 2 मेगा ब्लॉकबस्टर है, वाइल्डफायर एंटरटेनर, सभी मामलों में सॉलिड फिल्म, सभी पुरस्कार अल्लू अर्जुन के लिए हैं, वह शानदार से परे हैं, सुकुमार एक जादूगर है, बॉक्स ऑफिस पर तूफान आ गया है। फिल्म में अल्लू अर्जुन, फहाद फासिल और रश्मिका मंदाना अहम किरदार में नज़र आ रहे हैं। फिल्म सिनेमाघरों में आने के कुछ ही घंटों बाद ही पायरेसी साइट्स पर ऑनलाइन लीक हो गई है।
फिल्म का पहला भाग पुष्पा- द राइज 2021 में आया था
https://twitter.com/SocialistSpirit/status/1864521424204857465
इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna) व फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म का पहला भाग पुष्पा- द राइज 2021 में आया था। जोकि बड़ी हिट फिल्म साबित हुई थी। बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर फिल्म ने 267 करोड़ की कमाई कर धमाल मचाया था।
-पंकज शर्मा
