-
Advertisement
रामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई- नशा तस्कर सोनू गैंग से जुड़े 10 लोग गिरफ्तार
Himachal Police: हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ पुलिस ने अभियान छेड़ा हुआ है। जिला के रामपुर उपमंडल में पुलिस ने चिट्टा तस्करी (chitta smuggling)के मामले में 10 और लोगों को गिरफ्तार( Arrest) किया है। इनका संबंध सोनू गैंग से बताया जा रहा है। इससे पहले पुलिस ने इसी मामले में 9 युवकों को गिरफ्तार किया था। अब तक इस मामले में कुल 21 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। गैंग के मुख्य सरगना सोहन लाल उर्फ सोनू और उसकी सहयोगी गीता श्रेष्ठ पुलिस की गिरफ्त में है।
जानकारी के अनुसार 3 मार्च को सोहन लाल और गीता श्रेष्ठ से 26.68 ग्राम हेरोइन बरामद की गई थी। जांच में पता चला कि नशे के धंधे से कमाए गए 9.22 लाख रुपए की संपत्ति भी इनके पास थी। पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है। अब 10 और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें रितिक जिष्टू (24) निवासी शिमला, पुष्पेंद्र (31) निवासी कुल्लू, दिगंबर सिंह (32) निवासी शिमला, पवन छेत्री (30) निवासी शिमला, विपुल (25) निवासी शिमला, शशि कुमार (31) निवासी शिमला, हनी लाल (32) निवासी शिमला, धीरज शर्मा (29) निवासी शिमला, रमन कायथ निवासी शिमला और धर्म सिंह उर्फ काकू सोनी (35) निवासी कुल्लू शामिल हैं। सभी आरोपियों को कैथू जेल भेज दिया गया है। रामपुर के डीएसपी नरेश शर्मा के अनुसार मामले में 60-70 और लोगों की संलिप्तता सामने आई है। पुलिस उन पर नजर रख रही है।
संजू चौधरी
