-
Advertisement
हिमाचल: NH-707 पर भारी भूस्खलन, करीब 6 घंटे तक फंसे रहे वाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर का पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा नेशनल हाईवे 707 पर भूस्खलन (Landslide) हुआ है। भूस्खलन के कारण यातायात के लिए मार्ग बंद हो गया है। इसी के चलते हाईवे पर दोनों तरफ सैकड़ों वाहन फंस गए हैं।
यह भी पढ़ें- हिमाचल: बिजली कर्मियों की हड़ताल स्थगित, बोर्ड ने मानी मांगे; 8 को लगेगी मुहर
बता दें कि गुरुवार सुबह 5 बजे से लेकर 10.30 बजे कर रोड बोहराड में बंद रहा। इस दौरान मार्ग के दोनों तरफ ही छोटे-बड़े वाहन फंसे रहे। मार्ग के अवरुद्ध होने से सबसे ज्यादा दिक्कत मरीजों और उनके तीमारदारों को झेलनी पड़ी। वहीं, इन दिनों सेब का सीजन (Apple Season) चला हुआ है। ऐसे में जिला शिमला के ऊपरी हिस्से से इस मार्ग से सैकड़ों सेब की गाड़ियां हर रोज देहरादून के लिए निकलती हैं वो भी भूस्खलन के कारण यहां फंस गई हैं।
लोगों का कहना है कि उन्होंने नेशनल हाईवे के अधिकारियों और निर्माण कर रही कंपनी से कई बार फोन कर रोड को बहाल करने का आग्रह किया, लेकिन फिर भी कंपनी ने हाईवे को बहाल करने में 5-6 घंटे लगा दिए। सुबह 5 से बंद हुआ रोड 10.30 बजे के बाद बहाल हो पाया।
गौरतलब है कि पांवटा साहिब शिलाई गुम्मा एनएच 707 पर पिछले एक साल से निर्माण कार्य चला हुआ है। वहीं, भारी बारिश के कारण अक्सर इस मार्ग पर भूस्खलन हो जाता है और ये मार्ग आवाजाही के लिए अवरुद्ध हो जाता है। भारी बारिश के कारण जिला सिरमौर में और भी कई मार्गों पर आवाजाही ठप है। भूस्खलन के कारण सराहा चंडीगढ़ मार्ग और कोलावाड़ाभूड़ नाहन मार्ग भी सुबह से बंद हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page

