-
Advertisement
Navodaya_Vidyalaya के बाद अब सैनिक स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि बढ़ी
ऊना। जवाहर नवोदय विद्यालय (Jawahar Navodaya Vidyalaya) के बाद अब सैनिक स्कूलों (Sainik Schools) में भी प्रवेश परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ा दी है। देशभर के सैनिक स्कूलों में कक्षा 6 व 9 में प्रवेश पाने हेतु आयोजित की जाने वाली अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा-2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को 18 दिसंबर सायं 5 बजे बढ़ा दिया गया है। यह जानकारी देते हुए डीसी ऊना राघव शर्मा ने बताया कि परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी और आवेदन करने के लिए वेबसाइट http://www.aissee.nta.nic.in पर संपर्क किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रवेश परीक्षा रविवार 7 फरवरी, 2021 को आयोजित होगी।
यह भी पढ़ें: #Jawahar_Navodaya_Vidyalaya में दाखिले के लिए ऑनलाइन आवेदन 29 दिसंबर तक
वहीं, वर्ष 2021 के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छठी के लिए प्रवेश परीक्षा हेतु ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2020 तक बढ़ा दी गई है। जो अभ्यार्थी कक्षा छठी की प्रवेश परीक्षा हेतु आवेदन फार्म भरने के इच्छुक है वह अभ्यार्थी 29 दिसम्बर तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी का आवेदन ऑनलाइन के माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट www.navpdaya.gov.in व विद्यालय की वेबसाइटhttps://navodaya.gov.in/nvs/nvsschool/en/home/पर उपलब्ध लिंक https://cbseitms.nic.in/index.aspx पर क्लिक करके भरा जाना है तथा इस परीक्षा का आयोजन 10 अप्रैल को होना है। आवेदन फार्म जवाहर नवोदय विद्यालय के कार्यालय, डीईओ कार्यालय व खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में भी उपलब्ध हैं।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

