-
Advertisement
पागलनाला में बाढ़ः सैंज-लारजी मार्ग हुआ अवरुद्ध ,सब्जी मंडी जा रही गाड़ियां फंसी
कुल्लू। जिला में रात को जमकर बारिश हुई जिसका असर जनजीवन पर पड़ा है। सैंज घाटी में सैंज-लारजी सड़क पर पागलनाला में भारी मलबा सड़क पर आ गया, जिसके बाद यह सड़क मार्ग अवरुद्ध हो गया। मार्ग बंद होने से सुबह- सुबह सब्जी मंडी जा रही सैकड़ों गाड़ियां फंस गई है। वहीं प्रशासन की तरफ से भेजी गई मशीनरी सड़क से मलबा हटाने में जुट गई है । स्थानीय ग्रामीण मेहर सिंह ,मंगल चंद, सुभाष दोत राम , चमन ने बताया कि बीती रात सैंज घाटी में भारी बारिश होने से सैंज-लारजी मार्ग में पागल नाला में बाढ़ से मलबा सड़क पर आ गया जिसके बाद यातायात पूरी तरह से अवरुद्ध हो गया है।
ये भी पढ़ेः सुबह सवेरे हादसा : Mandi में पहाड़ी से गिरी चट्टानों में दबकर दो की मौत, एक Una निवासी
उन्होंने कहा कि सैंज की15 पंचायतों के लोगों को सड़क अवरुद्ध होने के कारण दिक्कत हुई है। इस गांवों के किसानों -बागवानों को अपने उत्पाद सब्जी मंडी में लेजाने में दिक्कत आ रही है। यहां पर सब्जियों की गाड़ियां फंसी हुई हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हल्की सी बारिश में भी पागल नाला में बाढ़ आने से यहां यातायात अवरुद्ध हो जाता है । प्रशासन व सरकार क्षेत्र की जनता की समस्या को ध्यान में रखते हुए पागल नाले की समस्या के समाधान करें।ताकि किसानों बागवानों को मंडी में उत्पाद पहुंचाने में दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group 
