-
Advertisement
Simi Agnihotri | CM Sukhu | Gondpur Jaichand |
ऊना । डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री की पत्नी सिम्मी अग्निहोत्री का शुक्रवार देर रात हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया। उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ जाते समय रास्ते में अंतिम सांस ली। सिम्मी अग्निहोत्री का पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए आज पैतृक गांव गोंदपुर जयचंद स्थित निजी निवास आस्था कुंज में दोपहर एक बजे तक रखा गया। उसके बाद अंतिम संस्कार दोपहर दो बजे मोक्ष धाम गोंदपुर जयचंद में किया गया। सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू भी सिम्मी अग्निहोत्री के संस्कार में शामिल होने पहुंचे थे।