-
Advertisement
महाकुंभ में भगदड़ के बाद हालत काबू में, सीएम योगी की अपील- संयम बरतें-जहां हैं उसी तट पर स्नान करें
Mahakumbh Stampede: प्रयागराज के महाकुंभ में मौनी अमावस्या ( Mauni Amavasya)पर सुबह संगम की नोज पर भगदड़ मच गई, जिसमें 17 लोगों की मौत( Death) हो गई और कई घायल हैं। घायलों का इलाज किया जा रहा है । भगदड़ के बाद महाकुंभ क्षेत्र में हालात सामान्य और काबू में हैं और करोड़ों की संख्या में लोग संगम में स्नान कर रहे हैं। पहले ये खबर सामने आई थी कि सभी 13 अखाड़ों ने अमृत स्नान (Amrit Sanan)रद्द कर दिया है। हालांकि अब अखाड़ों ने अमृत स्नान शुरू कर दिया है। अखाड़ा परिषद ने सीएम योगी से भी बात की है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने लोगों से संयम बरतने की अपील की है।
सभी पूज्य संतों, श्रद्धालुओं, प्रदेश एवं देश वासियों से मेरी अपील है कि अफवाह पर कोई ध्यान न दें, संयम से काम लें, प्रशासन आप सभी की सेवा के लिए तत्परता से कार्य कर रहा है… pic.twitter.com/r3qAkveJoz
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 29, 2025
गंगा हर जगह पवित्र है
योगी आदित्यनाथ( Yogi Adityanath) ने पूरी घटना को लेकर सभी जानकारी सामने रखी है। उन्होंने कहा कि प्रयागराज में स्थिति नियंत्रण में है। विभिन्न अखाड़ों के संतों ने विनम्रतापूर्वक कहा है कि भक्तों को पहले पवित्र स्नान करना चाहिए और अखाड़े भीड़ कम होने पर पवित्र स्नान के लिए आगे बढ़ेंगे। सभी अखाड़े इसके लिए सहमत हैं और उन्होंने कहा है कि अभी पहले श्रद्धालु जनों को स्नान करने दिया जाए क्योंकि वे देश भर से आए हैं। सीएम योगी ने कहा कि सभी लोग इस व्यवस्था के साथ जुड़े हुए हैं और लगातार इस दिशा में हम लोगों का प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि श्रद्धालु संगम पर ही स्नान करने की ना सोचें। गंगा हर जगह पवित्र है, वे जहां हैं उसी तट पर स्नान करें।
https://twitter.com/MahaaKumbh/status/1884416511948771404
बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं
बुधवार को करीब 8-10 करोड़ श्रद्धालु प्रयागराज में मौजूद हैं। संगम नोज की ओर श्रद्धालुओं की आवाजाही के कारण लगातार दबाव बना हुआ है। कल रात से मौनी अमावस्या का मुहूर्त शुरू होने के बाद से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। अखाड़ा मार्ग पर बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने पर कुछ श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। पीएम मोदी सुबह से ही लगभग चार बार स्थिति के बारे में हाल-चाल ले चुके हैं। गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी लगातार जानकारी लेकर के सभी श्रद्धालुओं के कुशल स्नान करने के बारे में निरंतर रिपोर्ट ले रही हैं।
पंकज शर्मा
