-
Advertisement
केरल से Himachal के 35 लोगों को लेकर पठानकोट पहुंची विशेष ट्रेन
नूरपुर। कोरोना लॉकडाउन के चलते बाहरी राज्यों में फंसे लोगों की हिमाचल (Himachal) वापसी जारी है। आज एक और विशेष गाड़ी केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम से 35 यात्रियों को लेकर सुबह 10 बजे पठानकोट रेलवे स्टेशन (Pathankot Railway Station) पर पहुंची। यह ट्रेन गुरुवार को तिरुवनंतपुरम से रवाना हुई थी। एसडीएम सुरेंद्र ठाकुर ने बताया कि इस ट्रेन से कांगड़ा (Kangra) जिला के 11, हमीरपुर (Hamirpur) व कुल्लू (Kullu) के पांच-पांच, बिलासपुर व चंबा (Chamba) का एक-एक व मंडी-शिमला के चार- चार जबकि ऊना (Una) तथा सोलन (Solan) जिला के 2-2 यात्री पहुंचे हैं।
यह भी पढ़ें: राहतः Medical College Tanda के डॉक्टर की रिपोर्ट नेगेटिव , अब 7 दिन रहेंगे होम क्वारंटाइन
उन्होंने बताया कि कांगड़ा जिला के यात्रियों को प्रशासन द्वारा मोहटली में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन केंद्र में भेजा गया है, जबकि अन्य जिलों के यात्रियों को उनके जिलों में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन (Institutional Quarantine) केंद्रों में रखा जाएगा, जहां पर प्रशासन द्वारा इनके ठहरने व खान-पान की विशेष व्यवस्था की गई है।एसडीएम ने बताया कि आज रात 1 बजे एक और विशेष ट्रेन 484 यात्रियों को ठाणे महाराष्ट्र (Maharashtra) से लेकर चक्की बैंक पठानकोट स्टेशन पहुंचेगी। बता दें कि इसी सप्ताह चेन्नई तथा हैदराबाद में फंसे 377 हिमाचलियों को लेकर भी दो विशेष ट्रेनें पठानकोट पहुंची थीं। जहां से उन्हें एचआरटीसी (HRTC) की बसों के द्वारा उनके जिलों में बनाए गए संस्थागत क्वारंटाइन केंद्रों में भेजा गया था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

