-
Advertisement
हिमाचल की New Sports Policy जल्द, जंगलों से निकलेगा रोजगार का रास्ता
बिलासपुर। जयराम कैबिनेट (Jairam Cabinet) में हाल ही में शामिल करने के बाद वन एवं युवा सेवाएं व खेल विभाग का जिम्मा संभालने वाले राकेश पठानिया ( Rakesh Pathania) का कहना है कि प्रदेश में जल्द ही नई स्पोर्ट्स पॉलिसी ( New sports policy) लागू की जाएगी। जिससे युवाओं को लाभ मिल सके। शिमला से नूरपुर जाते हुए बिलासपुर में पत्रकारों से बातचीत में पठानिया ने कहा कि जंगलों के जरिए रोजगार के साधन विकसित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल में 66 प्रतिशत एरिया जंगलों के अधीन आता हैए जिनके जरिए ज्यादा से ज्यादा रेवन्यू जुटाया जा सकता है। इसके लिए बड़े स्तर पर प्लानिंग की जाएगी।
ये भी पढ़ेः नए मंत्रियों को मिले विभाग, कुछ पुरानों के बदले- अब यह होंगे स्वास्थ्य और शिक्षा मंत्री

पठानिया ने कहा कि वन विभाग के अधीन जो प्रोजेक्ट बिलासपुर, पांवटा-साहिब व नूरपुर इत्यादि जगहों पर चल रहे हैं उनके जरिए भी ज्यादा से ज्यादा राजस्व जुटाने के लिए नई योजनाओं पर काम किया जाएगा। पठानिया के मुताबिक जंगलों में खैर और चीड़ के पेड़ आमदनी का एक बड़ा सोर्स हैं। खैर और चीड़ को कैशक्रॉप बनाया जा सकता है। इस बाबत एक प्लान तैयार करवाया जाएगा जिसके तहत बेरोजगार युवाओं के लिए घर- द्वार पर ही स्वरोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


