-
Advertisement
ड्यूटी कर रही Staff Nurse निकली कोरोना पॉजिटिव, ना वार्ड सील किया, ना नर्स को Isolate
नाहन। अव्यवस्थाओं को लेकर सुर्खियों में रहने वाले मेडिकल कॉलेज नाहन( Medical College Nahan) की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। कॉलेज की एक स्टाफ नर्स( staff nurse) के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। बताया जा रहा है कि नाइट ड्यूटी पर तैनात नर्स एक कोरोना संक्रमित के संपर्क में आने पॉजिटिव पाई गई है। दरअसल, 22 अगस्त को ऑर्थो वार्ड में शिलाई के टटियाना का एक पेशेंट कोरोना पॉजिटिव( Corona positive) पाया गया था। इस मरीज को इस स्टाफ नर्स ने अटेंड किया था। बावजूद इसके न तो आर्थो वार्ड सील किया गया और ना ही नर्स को होम आइसोलेट( Home isolate) किया गया।
ये भी पढ़ेः दो बैंक कर्मियों सहित ऊना में 15 व कांगड़ा में 4 निकले Positive

नाइट ड्यूटी पर तैनात अब यह नर्स भी संक्रमित आई है। उसे देर रात करीब 11 बजे ड्यूटी के दौरान कोरोना संक्रमित होने की सूचना दी गई। ड्यूटी के दौरान वह कई लोगों के संपर्क में आ चुकी होगी। सवाल उठ रहे हैं कि जब 22 अगस्त को ऑर्थो वार्ड में एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया था तो वार्ड सील क्यों नहीं किया था। मरीज के संक्रमित पाए जाने के बाद नर्स को होम आइसोलेट किया जाना चाहिए था, फिर भी उसकी ड्यूटी लगाई गई। उधर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. महेंद्रू ने बताया कि देर रात एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। वार्ड सील करने को लेकर उन्होंने कहा कि यह एमएस बता पाएंगे।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

