-
Advertisement
UP से लौटाया गया, अब हरियाणा में भी Ban हुई राहुल गांधी की एंट्री; करने वाले थे ट्रैक्टर रैली
नई दिल्ली/चंडीगढ़। उत्तर प्रदेश स्थित हाथरस की गैंगरेप (Hathras Gangrape) पीड़िता की मौत के बाद उसके परिवारजनों से मिलने के दिल्ली से हाथरस को रवाना हुए कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और उनकी बहन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) को उत्तर प्रदेश पुलिस ने अपनी हिरासत से रिहा कर दिया है। जिसके बाद अब खबर सामने आ रही है कि हरियाणा (Haryana) राज्य में राहुल गांधी की एंट्री बैन कर दी गई है। राहुल गांधी पंजाब और हरियाणा में 3-5 अक्टूबर के बीच ट्रैक्टर रैली करने वाले थे, जिसे लेकर प्रदेश की मनोहर लाल खट्टर सरकार सतर्क हो गई है।
राहुल गांधी को प्रदेश में नहीं घुसने देंगे- गृह मंत्री अनिल विज
प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी द्वारा राज्य में माहौल बिगाड़ने का आरोप लगाते हुए कहा कि पंजाब सरकार हरियाणा में भीड़ भेजने की कोशिश कर रही है, जिसे हमने दो मौकों पर रोक दिया था। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि वह कांग्रेस नेता राहुल गांधी को प्रदेश में नहीं घुसने देंगे। साथ ही हरियाणा में किसी भी मुद्दे पर राजनीति करने के लिए किसी कांग्रेसी नेता को वह राज्य में प्रवेश करने की इजाजत नहीं देंगे। हरियाणा के गृह मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस किसानों को भटकाने की कोशिश कर रही है और राहुल गांधी ट्रैक्टर यात्रा के जरिए देश भर के माहौल को दूषित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर मोर्चे पर विफल है। यही कारण है कि वह राजनीति करके मुद्दों को जटिल बनाती है।
यह भी पढ़ें: पर्सनल बेल बॉन्ड पर #UP_Police की हिरासत से छूटे राहुल-प्रियंका; दिल्ली रवाना
बता दें कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए गांधी ने ट्रैक्टर रैली के आयोजन का ऐलान किया था। पंजाब में राहुल गांधी की इस रैली में सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने बताया कि किसान विरोधी कानूनों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह, कांग्रेस महासचिव और पार्टी के पंजाब मामलों के प्रभारी हरीश रावत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़, राज्य के सभी मंत्री और कांग्रेस विधायक प्रदर्शन में शामिल होंगे।