-
Advertisement
Hyundai ने भारत में जमाया दबदबा: सबको पिछाड़ देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी बनी Creta
नई दिल्ली। भारत के 4 व्हीलर मार्केट में वर्षों से मारुति सुजुकी का दबदबा रहा है, लेकिन अब एक ऐसी कंपनी भारतीय ऑटोमोबाइल में नया किंग बनकर उभरी है। जो वर्षों से इस रेस में आगे आने के प्रयास में जुटी हुई थी। हम बात कर रहे हैं वाहन निर्माता कंपनी Hyundai की। दरअसल, हैचबैक कारों की स्पेशलिस्ट हुंडई (Hyundai) की स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (SUVs) यूनिट की कमाई में वित्तिय वर्ष 2020-21 में बड़ा उछाल देखने को मिला है। भारत में कंपनी स्थापित करने के बाद से यह पहली बार है जब कंपनी की हैचबैक कारों की तुलना में एसयूवी यूनिट की घरेलू बिक्री ज्यादा हुई है। हुंडई के मुताबिक, 9 अक्टूबर तक एसयूवी यूनिट क्रेटा की 1,15,000 से अधिक यूनिट बुक हुई थी। क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है।
ये है हुंडई का हैचबैक कारें
हुंडई दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी (कोरियन) है। कंपनी ने भारत में अपनी हैचबैक कार जैसे ईओन, सेट्रों, आई 10, ग्रैंड आई 10 नियोस और एलाइट आई 20 से एक अलग इमेज बनाई हुई है। जबकि इनमें से दो कारों को चरणबद्ध किया गया है और एक ने हाल के वर्षों में वापसी की है और नई लॉन्च एसयूवी यूनिट्स कंपनी ने बेचने के लिए केंद्र में रखा है। कंपनी ने एसयूवी वेन्यू और क्रेटा की अप्रैल-सितंबर 2020 के बीच 75,310 यूनिट्स बेची है। जबकि पिछले साल की समान अवधि में कंपनी ने इसकी 69,261 यूनिट्स बेची थी। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही मार्च में कंपनी ने क्रेटा मॉडल को लॉन्च किया था। इसके बाद क्रेटा भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बन गई है, जबकि ‘वेन्यू’ कंपनी की दूसरी बेस्ट-सेलर कार बनी।
यह भी पढ़ें: मारुति को पछाड़ कर Hyundai की ये गाड़ी बनी India में सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
बता दें कि फोर्ड के अलावा अभी तक कोई भी कार कंपनी हैचबैक कारों के मुकाबले एसयूवी कार नहीं बेच सकी है। वहीं, भारतीय ऑटोमेटिव बाजार में उतरी नई कार कंपनियां एमजी मोटर और किया मोटर्स ने अभी तक एक भी हैचबैक कार लॉन्च नहीं की है। यह दोनों ही कंपनियां एसयूवी यूनिट को बेचने के लिए मशहूर हैं। वहीं, भारत की सबसे बड़ी कार बनाने वाली कंपनी मारुति सुजुकी की कुल घरेलू बिक्री में हैचबैक कारों का योगदान लगभग 60 प्रतिशत है और बाकी में एसयूवी, वेन, पीपुल मूवर यूटिलिटी व्हीकल शामिल हैं।
