-
Advertisement
Tamanna Bhatia ने Kissing Scenes ना करने की खाई थी कसम, इस Actor के लिए तोड़ा था प्रण
Tamanna Bhatia : बाॅलीवुड फिल्मों में अब अगर किसिंग सीन ना हो तो समझ लो फिल्म चलने से पहले ही डिब्बा बंद होने वाली है। बावजूद इसके कुछ एक्ट्रेस वर्षों तक किसिंग सीन से परहेज करते रहे हैं। चाहे किसी मोड पर आकर उन्हें अपने इस निर्णय से पलटना पडा हो। आज हम ऐसी ही एक एक्ट्रेस की बात करने जा रहे हैं,जिसने किसिंग सीन ना करने की कसम खाई थी,लेकिन बाद में अपने रूमर्ड बॉयफ्रेंड संग नो किसिंग पॉलिसी (No Kissing Policy) को ना केवल तोड़ दिया बल्कि कई इंटीमेट सीन्स देकर खलबली मचा दी थी।

पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी
हम बात कर रहे हैं उस अभिनेत्री की जो साउथ की फिल्मों में भी बड़ा नाम काम चुकी हैं। अभिनेत्री मौजूदा समय में अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इनका नाम है तमन्ना भाटिया। तमन्ना भाटिया (Tamanna Bhatia) जो नो किसिंग पाॅलिसी को फॉलो करती हैं उन्होंने अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा (Vijay Verma) के साथ एक फिल्म की थी जिसमें उन्होंने काफी बोल्ड सीन शूट किए थे। इस फिल्म का नाम था लस्ट स्टोरीज 2ए इस फिल्म में विजय वर्मा तमन्ना के एक्स ब्वॉयफ्रेंड होते हैं। तमन्ना भाटिया जिन्होंने वर्षों तक इंडस्ट्री में एक्टिव रहने के बावजूद किसी भी एक्टर के साथ कोई किसिंग सीन नहीं दिया था। लेकिन लस्ट स्टोरीज में वह विजय वर्मा के साथ इंटीमेट सीन देने के लिए मान गई थीं।

तमन्ना और विजय का हुआ ब्रेकअप
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार लस्ट स्टोरीज 2 (Lust Stories 2) के बाद ही दोनों ने डेट करना शुरू किया था। इस फिल्म के बाद से दोनों को कई जगह साथ में स्पॉट किया जाने लगा था। फिल्म कंपेनियन को दिए एक इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था कि विजय उनके हैपी प्लेस हैं। इसके अलावा अभिनेता ने भी अपने कई इंटरव्यू में एक्ट्रेस के लिए अपने प्यार का जिक्र किया था। पिछले साल दिसंबर में खबरें आई थीं कि दोनों जल्दी ही शादी करने वाले हैं। लेकिन अब पिंकविला की एक खबर में कहा गया है कि तमन्ना और विजय के रास्ते अलग हो गए हैं।

अब भी दोस्ती का रिश्ता बरकरार
पिंकविला की खबर के अनुसार, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा का ब्रेकअप हो गया है, हालांकि, उनके बीच अब भी दोस्ती का रिश्ता बरकरार है। दोनों अपने-अपने फिल्मी करियर पर फोकस कर रहे हैं। हिमाचल अभी अभी दोनों के ब्रेकअप (Parted Ways) की पुष्टि नहीं करता है।

-पंकज शर्मा
