-
Advertisement
हिमाचल: आज दो लोगों ने समाप्त कर ली ईहलीला, जानिए क्यों उठाया ये खौफनाक कदम
नाहन/मंडी। हिमाचल (Himachal) में आज दो लोगों ने अपनी ईहलीला समाप्त कर ली। पहला मामला सिरमौर जिले के कालाअंब से सामने आया है। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में एक प्रवासी कामगार युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना कालाअंब के खैरी में पेश आई। युवक की पहचान उत्तरप्रदेश (Uttarpradesh) के रानीगंज, जिला लखीमपुर खीरी के रहने वाले 29 साल के सोनू मौर्या के तौर पर की गई है। बताया जा रहा है कि युवक कम्पनी की रिहायशी कॉलोनी में रहता था। जहां उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भेजा। हालांकि, अभी आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। मामले की पुष्टि कालाअंब पुलिस थाना के प्रभारी योगेंद्र सिंह ने की है। वहीं दूसरी घटना मंडी जिले से सामने आई है।
यह भी पढ़ें: हिमाचल: बरुआ कंडे से आई बुरी खबर, तीन पर्यटकों की मौत, रेस्क्यू अभियान जारी
मंडी जिले के गोहर के रहने वाले मानसिक रूप से परेशान 24 वर्षीय युवक ओम चंद ने दोपहर बाद घर की छत से फंदा लगाकर ईहलीला समाप्त कर ली। बताया जा रहा है कि मानसिक रूप से परेशान इस युवक द्वारा कुछ समय पहले अपने ही घर को आग के हवाले कर दिया था। स्थानीय लोगों ने बताया युवकी 4 साल पहले शादी हुई थी। मृतक के दो बच्चे हैं। करवा चौथ के चलते घर की महिलाएं सजने संवरने में लगी हुई थी। उस वक्त ओम चंद ने अपने कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। घर वालों ने ओम चंद का शव लटका हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। घर वालों का कहना है ओम चंद कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group


