-
Advertisement
Sukhu Govt आज से आएगी घर-घर, बचकर रहना बराबर होगी जांच-नहीं है विश्वास तो देखें Video
BPL Families In Himachal : शिमला। हिमाचल में अबकी बार नए मापदंडों के आधार पर बीपीएल परिवारों (BPL Families) की सूची तैयार होगी। इस सबके लिए पंचायतों में 30 अप्रैल तक आवेदन करने की अंतिम तारीख थी। ऐसे में निर्धारित अवधि तक प्राप्त हुए आवेदनों को सूची तैयार होगी। उसके बाद सत्यापन कमेटी बीपीएल सूची में नाम शामिल करने के लिए प्राप्त हुए आवेदनों का सर्वे करेगी। जिसके लिए तीन सदस्यीय सत्यापन कमेटी आज यानी पहली मई से घर-घर जाकर आवेदनों की छानबीन करेगी।
वीडियोग्राफी भी बराबर होगी
छानबीन के दौरान अगर कोई भी आवेदन तय मापदंडों पर खरा नहीं पाया जाता है या फिर गलत जानकारी पकडी जाती है तो ऐसे सभी आवेदनों को सत्यापन कमेटी (Verification Committee) अपने स्तर पर निरस्त कर देगी। मापदंड में सही पाए जाने वाले आवेदनों की सिफारिशों को ग्राम सभा की बैठक में रखा जाएगा। इसी तरह बीपीएल परिवारों के चयन के लिए होने वाली ग्राम सभा की पूरी कार्यवाही की वीडियोग्राफी भी बराबर होगी।
-पंकज शर्मा
