-
Advertisement
विमल नेगी मामला: CBI जांच के खिलाफ अपील दायर नहीं करेगी सरकार, हाईकोर्ट की टिप्पणी पर आपत्ति जताई
Vimal Negi Case: हिमाचल हाईकोर्ट द्वारा चीफ इंजीनियर विमल नेगी मामले को सीबीआई को सौंपने के संबंध में दिल्ली से शिमला लौटे सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार हाईकोर्ट के ऑर्डर के खिलाफ अपील नहीं करेगी, बल्कि इस केस में जांच में सीबीआई का सहयोग करेगी। मीडिया से बातचीत के दौरान सीएम ने विमल नेगी मौत मामले में जस्टिस अजय मोहन गोयल की उस टिप्पणी पर आपत्ति जताई। जिसमे उन्होंने कहा कि सीबीआई की जांच टीम में हिमाचल कैडर का कोई ऑफिसर नहीं होना चाहिए।
सभी को अनुशासन से रहने की नसीहत
सीएम सुक्खू ने कहा, यदि विमल नेगी के परिजन उनसे कहते तो वह खुद ही इस केस की जांच सीबीआई को दे देते। इस दौरान उन्होंने डीजीपी और एसपी शिमला के बीच मचे घमासान को लेकर सभी को अनुशासन से रहने की नसीहत दी। उन्होंने कहा, इसे लेकर वह अभी अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। इसमें सभी को जरूरी हिदायतें दी जाएगी। सीएम ने कहा कि सरकार किसी भी तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्वत नहीं करेगी।
बीजेपी पर वोट की राजनीति करने के आरोप
विमल नेगी मौत मामले में सीएम सुक्खू ने बीजेपी पर वोट की राजनीति करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा, भाजपा को विमल नेगी की मौत से कोई संवेदना नहीं है। उन्हें सिर्फ राजनीति करनी है। भ्रष्टाचार की बात वह पार्टी कर रही है। जिसका अध्यक्ष खुद कोरोना काल में भ्रष्टाचार करता है।
संजू चौधरी
