-
Advertisement
बड़ी खबरः Himachal में इन रूटों पर दौड़ेंगी रात्रि बसें, सरकार ने दी मंजूरी
शिमला। हिमाचल (Himachal) में अब रात्रि बसें भी चलेंगी। हालांकि अभी तीन रूटों पर ही बसें चलाई जाएंगी। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह (Transport Minister Bikram Singh) ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लोगों की सुविधा के दृष्टिगत 5 सितंबर से राज्य में तीन रूटों पर रात्रि बसों के संचालन का निर्णय लिया है। परिवहन मंत्री ने बताया कि चंबा-शिमला-चंबा रूट पर हर रोज बस का संचालन सांय 5 बजे चंबा से और सायं 6.30 बजे शिमला से किया जाएगा। मनाली-शिमला-मनाली रूट पर बस का संचालन सायं 7 बजे मनाली से और सांय 8 बजे शिमला से किया जाएगा। धर्मशाला-शिमला-धर्मशाला रूट पर बस का संचालन सायं 9.30 बजे धर्मशाला से और सायं 9.30 बजे ही शिमला से किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: कालका-शिमला ट्रैक पर दौड़ेगी Exam Special Train, रेलवे ने लिया फैसला
बिक्रम सिंह ने कहा कि विभिन्न कार्यों के दृष्टिगत प्रदेश के विभिन्न भागों से लोगों का राजधानी शिमला (Shimla) में आवागमन होता है। रात्रि बसों के संचालन से लोगों के समय की बचत भी होगी। इन रात्रि बसों के यात्रियों की उपलब्धता के आधार पर अन्य क्षेत्रों से भी रात्रि बसों का संचालन आरंभ किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निगम के क्षेत्रीय और उपमंडलीय प्रबंधकों को कर्मचारियों के लिए हैंड सैनिटाइजर (Hand Sanitizer), मास्क (Mask), गल्बज और फेस शील्ड नियमित रूप से उपलब्ध करवाने के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। उन्हें यात्रियों की कोविड-19 (Covid-19) से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया है। परिवहन मंत्री ने कहा कि क्षेत्रीय प्रबन्धकों को बसें समय सारिणी के अनुसार चलाने तथा उन्हें सही तरीके से सैनिटाइज करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

हिमाचल और देश-दुनिया के ताजा अपडेट के लिए like करे हिमाचल अभी अभी का facebook page
