-
Advertisement
अमृतसर स्वर्ण मंदिर के पास तंबाकू खा रहा था शख्स, निहंगों ने कर दी हत्या
पंजाब के अमृतसर में गोल्डन टेंपल (Golden Temple) के पास एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां आज सुबह मंदिर के पास में तंबाकू का सेवन कर रहे शख्स को निहंगों ने मौत के घाट उतार दिया। महाना सिंह रोड पर एक होटल के बाहर दो निहंगों और एक वेटर ने मिलकर एक शख्स की चाकू मारकर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें:नालागढ़ कोर्ट फायरिंग करने वाले छह बदमाश दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल ने किया अरेस्ट
जानकारी के अनुसार, जिस क्षेत्र में ये घटना हुई है वहां शराब पीने या धूम्रपान करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। घटना स्वर्ण मंदिर से महज 800 मीटर की दूरी पर हुई है। बताया जा रहा है कि पूरी घटना घटनास्थल पर मौजूद सीसीटीवी (CCTV) में रिकॉर्ड हो गई है। वीडियो के अनुसार, रात करीब 1 बजे दो निहंगों की एक शख्स के साथ बहस हो रही थी। इसी बीच दोनों शख्स पर धारदार हथियार से हमला कर देते हैं। हमले वाली वीडियो में एक वेटर भी शामिल है, जिसकी पहचान रमनदीप सिंह निवासी खालसा कॉलेज के रूप में हुई है। मृतक की पहचान हरमनजीत सिंह निवासी गांव चट्टीविंग गांव के रूप में हुई है।
https://twitter.com/cpamritsar/status/1567825439024107520
मामले की पुष्टि करते हुए अमृतसर (Amritsar) के कमिश्नर अरुण पाल सिंह ने बताया कि रमनदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि रमनदीप का कहना है कि हरमनजीत सिंह नशे में था और तंबाकू उत्पादों का सेवन कर रहा था। इस पर निहंगों ने आपत्ति जताई थी। रमनदीप का कहना है कि वे दोनों निहंगों को नहीं जानता है। वहीं, पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है।

